Maharajganj Times

पटरी पर दौड़ी प्रेम की परंपरा – ट्रेन में रागिनी ने पति संग निभाई करवाचौथ की रस्म

Maharajganj
Friday, 10 Oct, 2025
0
641

 

पति संदीप के हाथों पिया पानी, वैष्णो देवी यात्रा के दौरान ट्रेन में ही किया व्रत पारण

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  प्यार और आस्था का संगम दिखा जब सिसवा नगरपालिका के लोहियानगर वार्ड निवासी दंपत्ति ने चलती ट्रेन में करवाचौथ का व्रत निभाया। जहां लोग अपने घरों की छतों पर चांद की राह देखते हैं, वहीं रागिनी चौरसिया ने यात्रा के बीच ट्रेन में ही करवाचौथ का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया।जानकारी के मुताबिक, रागिनी और उनके पति संदीप चौरसिया अपने बच्चों संग शुक्रवार को गोरखपुर से अमरनाथ एक्सप्रेस के जरिए माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शाम करीब 4:30 बजे ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से चली। यात्रा के बीच रात करीब 8:30 बजे जब ट्रेन कहीं मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही थी, तभी चांद निकलने की खबर मिली। रागिनी ने ट्रेन के अंदर ही साड़ी में सजी-धजी, थाली में दीप, सिन्दूर, छलनी और पूजा सामग्री के साथ विधिवत पूजा शुरू की। ट्रेन के झूले जैसे झटकों के बीच भी उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से चांद को निहारा और छलनी से अपने पति संदीप का चेहरा देखकर व्रत खोला। पति ने अपने हाथों से उन्हें पानी पिलाया।यह नजारा देखकर आसपास बैठे यात्री भी भावुक हो उठे और तालियां बजाकर इस अनोखे करवाचौथ की गवाह बने। सोशल मीडिया पर इस प्रेम और आस्था से भरे पल की चर्चा जोरों पर है।

<